Kalika team saved the life of a woman who reached the railway track to commit suicide

महिला आत्महत्या के लिए पहुंची रेलवे ट्रैक पर कालिका टीम ने बचाई जान

-रिश्तों में अनबन के चलते जान देने के इरादे से पहुंची थी ट्रैक पर

जोधपुर(डीडीन्यूज),महिला आत्म हत्या के लिए पहुंची रेलवे ट्रैक पर कालिका टीम ने बचाई जान।महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष रूप से काम कर रही कमिश्ररेट की कालिका टीम ने बुधवार को एक महिला को जान देने से बचा लिया। महिला रेलवे ट्रैक पर अपनी जान देने आई थी।

जब कालिका टीम को इसका आभास हुआ तो वह तत्काल जीवनदायिनी बन कर पहुंच गई। महिला को न सिर्फ बचाया बल्कि उसे समझाइश कर शांत भी करवाया।

हीटवेव की आशंका पर रेलवे अस्पताल अलर्ट मोड पर

कालिका टीम के प्रभारी एडीसीपी सुनील कुमार पंवार ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस मित्र ढोला सुमेर निवासी प्रेमसिंह,मालम सिंह जो बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में रेलवे ट्रेक के सामने लोटस गम इंड्रस्ट्रीज में काम करते हैं। उन्होंने सूचना दी की एक महिला ट्रेन की पटरियों के आसपास घूम रही है और संभवत: वो आत्महत्या की नीयत से यहां घूम रही है।

इस सूचना के साथ ही एडीसीपी सिकाउ सुनील के.पंवार ने यह जानकारी कालिका टीम की सदस्य अनुपम को फोन पर दी। अनुपम ने कालिका टीम की सदस्य माया और ज्योति को मौके पर भेजा। दोनों महिला कांस्टेबलों ने इस महिला को मौके पर जाकर दस्तयाब किया और समझाइश कर अग्रिम कार्रवाई के लिये बासनी थाने लेकर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर पता लगा कि रिश्तों में अनबन के चलते महिला आत्महत्या करने की नीयत से आई थी।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026