Doordrishti News Logo

सीसीटीवी फुटेज से आए पकड़ में बदमाश

जोधपुर, एटीएम में चोरी या लूट प्रयास को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पकड़ा गया है। इनमें सबसे बड़ी बात है कि एक आरोपी महिलाओं के कपड़े पहन कर वारदात को अंजाम देने में माहिर है। वह एक एटीएम पर इसी तरह की हरकत कर चुका है। मगर अब वह भी पकड़ा गया है। शहर की मथानिया पुलिस ने एटीएम में तोड़-फोड़ कर चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मथानिया थाना अधिकारी गोविंद डोटासरा ने बताया कि एसबीआई बैंक शाखा प्रबंधक राकेश मीणा ने रिपोर्ट पेश की। गत 17 जनवरी की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा एटीएम में तोड़ फोड़ कर चोरी करने की कोशिश की गई है, जिस पर पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया। पुुुलिस ने घटना की तारीख से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की, मौके से फरार हुए अपराधियों के रूट पर जगह-जगह मुख्य बाजारों व गावों के चौराहों पर लगे हुए सीसीटीवी पुटेज को चैक करवाया गया। जिस पर घटना के फुटेज के आधार पर आरोपी पूनाराम उर्फ प्रदीप विश्नोई का नाम सामने आना पाया गया। आरोपी की पहचान होने के बाद मथानिया थाना अधिकारी गौतम डोटासरा और लोहावट थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी और आरोपी साडाधडा लोहावट निवासी पूनाराम विश्नोई पुत्र जोराराम विश्नोई व भेड़ भाखरी निवासी राजाराम पुत्र फगलूराम विश्नोई ईशरवाल जोधपुर को गिरफतार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप जब्त की। बारदात में प्रयुक्त गैस कटर व अन्य सामग्री बरामदगी के प्रयास जारी है।
नए नए तरीके अपनाते वारदात के लिए
थाना अधिकारी गोविंद डोटासरा ने बताया कि आरोपी पूनाराम उर्फ प्रदीप पुलिस को गुमराह करने के लिये नए नए तरिके अपना कर वारदात करने का आदी है। बालरवा में भी एटीएम तोड़ कर रूपए चोरी करते समय पूनाराम उर्फ प्रदीप ने अपनी बहिन के कपड़े लेडीज सूट पहनकर घटना को अन्जाम दिया। आरोपी पूनाराम उर्फ प्रदीप के विरुद्ध अलग अलग थानों में दर्जन भर से भी अधिक चोरी लूट के मुकदमें हो रखे है। दोनों मुलजिमो से पूछताछ जारी है। जिससे जोधपुर सहित नागोर , बिकानेर व अन्य जिलों में हुई अन्य कई चोपहिया वाहन चोरी की वारदातें खुलने की सम्भावना है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026