डिस्कॉम सतर्कता दल पर हमला
- महिलाओं और बुजुर्ग का झेला विरोध
- डंडियों से पीटा
- राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
- वीडियो वायरल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिस्कॉम सतर्कता दल पर हमला।निकटवर्ती करवड़ स्थित झीपासनी गांव में जोधपुर डिस्कॉम के सतर्कता दल पर हमला हुआ। गांव में एक परिवार की कुछ महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्ति ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। मीटर उखाडऩे पहुंचे दल पर महिलाओं ने बबूल की डंडियों से हमला कर भगा दिया। घटना को लेकर आज एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि इस बारे में बुधवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया जा चुका है।
महिला ने लगाया देवर पर देहशोषण का आरोप,केस दर्ज
करवड़ पुलिस के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर भाटी सतर्कता दल में कार्यरत है। वे बुधवार के दोपहर 12 से एक बजे के बीच में टीम के साथ झीपासनी गांव में घरेलू उपभोक्ता के बिजली चोरी की सूचना पर दबिश देने मौके पर गए थे। तब मकान मालिक धन्नाराम पुत्र सुरजाराम जाट और उसके परिजनों ने पहले विरोध जताया। उन्होंने कार्रवाई करनी चाही तब घर की महिलाओं ने बबूल की लकडिय़ों से हमला बोल दिया और पीटने के साथ भगा दिया। खुद धन्नाराम जाट भी डिस्कॉम टीम का विरोध करने लगे। बाद में जैसे तैसे उन्हें बिना कार्यवाही के निकलना पड़ा। जेइएन कमल किशोर भाटी की तरफ से राजकार्य में बाधा डाले जाने का प्रकरण दर्ज कराया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरह से कार्रवाई का विरोध जताने के साथ मारपीट पर उतारू हुई। फिलहाल पुलिस वीडियो और दर्ज केस के आधार पर जांच में जुटी है।
