Doordrishti News Logo

जोधपुर, अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौन शोषण के आरोप में आजीवन सजा भुगत रहे आसाराम को हाईकोर्ट से आज फिर निराशा मिली। उसके जमानत याचिका को खारिज कर दिया। उसने इलाज के जमानत याचिका लगाई थी। उसे अंतरित जमानत पर आज सुनवाई हुई। उसका एम्स अस्पताल में इन दिनों कोरोना का उपचार चल रहा है।

सनद रहे कि कोरोना संक्रमित होने के बाद आसाराम की तरफ से राजस्थान हाईकोर्ट में दो माह की अंतरिम जमानत देने का गुहार लगाई थी। आसाराम की इस याचिका पर हाईकोर्ट ने जोधपुर एम्स को उसकी मेडिकल जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता व न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाह की खंडपीठ ने आज आसाराम की याचिका खारिज कर दी। वर्ष 2013 में एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़ऩ मामले में गिरफ्तार होने के बाद से आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। कोर्ट ने इस मामले में आसाराम को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। वर्ष 2013 के बाद से आसाराम पंद्रह से अधिक बार जमानत हासिल करने का प्रयास कर चुका है।

ये भी पढ़े :- ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर उपयोग में सुरक्षा सुझावों के ब्रोसर का किया विमोचन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026