Doordrishti News Logo

जोधपुर, अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत अब पूरी तरह से ठीक है। पोस्ट कोविड दिक्कतों के बाद जोधपुर एम्स में भर्ती आसाराम को अब वापस जेल भेज दिया गया है।

उसे आज ही एम्स से डिस्चार्ज कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में एम्स की तरफ से जेल प्रशासन को सूचना भेजी गई। पुलिस ने समर्थकों को डंडे फटकार कर भगाया। सुरक्षा गार्डों ने अस्पताल परिसर को पूरी तरह घेर लिया।

एम्स सूत्रों का कहना है कि आसाराम को अब अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता नहीं है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसे पूर्ण स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज करने लायक बता दिया है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि आसाराम के शरीर के सारे अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे है। अब उसे कोई विशेष बीमारी नहीं है।

इससे पहले एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद आसाराम ने इलाज लेने से मना कर दिया था। वह आयुर्वेद से ही अपना इलाज कराने की मांग करता रहा। बाद में डॉक्टरों के समझाने पर वह इलाज में सहयोग देने को तैयार हो गया। उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ ही यूरिन इंफेक्शन बढऩे की समस्या थी। अब इन दोनों का इलाज हो चुका है।

गत माह के पहले सप्ताह में आसाराम कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसे पहले महात्मा गांधी व बाद में एम्स में भर्ती करवा कर इलाज कराया गया। इस दौरान उसने हाईकोर्ट में अपनी बीमारी का इलाज आयुर्वेद्ध पद्धति से कराने के लिए जमानत याचिका दाखिल की।

हाईकोर्ट के आदेश पर एम्स के मेडिकल बोर्ड ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट पेश की। इसके आधार पर उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। हाईकोर्ट के इस आदेश को आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। वहां भी सुनवाई कुछ दिनों के लिए टल गई है।

Check deal’s before over👆

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2013 में जोधपुर के एक आश्रम में अपने गुरुकुल की एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़ऩ का आरोप लगा था। इसके बाद आसाराम को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से वह जोधपुर जेल में बंद है। अप्रैल 2018 में उसे मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी।

>>> एशिया के टॉप टेन शहरों में भारत से सिर्फ जोधपुर और दिल्ली शामिल

आसाराम अब तक 15 से अधिक बार जमानत हासिल करने का प्रयास कर चुका है। देश के नामी वकील उसकी तरफ से पैरवी कर चुके हैं, लेकिन हर बार उसकी याचिका खारिज होती रही है। उसकी एक जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित चल रही है।

Know more details 👆

 

Shop now 👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026