स्वामी आर्यवेश का जोधपुर पहुंचने पर आर्यजन ने किया स्वागत
जोधपुर(डीडीन्यूज),स्वामी आर्यवेश का जोधपुर पहुंचने पर आर्यजन ने किया स्वागत। आर्य वीर दल जोधपुर द्वारा सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा,भारत के प्रधान स्वामी आर्यवेश का विरजानंद प्रधान आर्य प्रतिनिधि राजस्थान जोधपुर प्रवेश पर मंडोर मे हर्षोल्लास के साथ भावभीना स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्वामी आर्यवेश ने सभी आर्य जन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज आर्यत्व को फैलाने कि सख्त आवश्यकता है और आप सभी आर्य जन ने हमारा स्वागत कर अथिति यज्ञ किया जिसकी आज समाज को सख्त आवश्यकता है।
गौरतलब हैं कि स्वामी आर्यवेश आर्य समाज बालोतरा में यज्ञशाला के उद्धघाटन में शिरकत करेंगे।
जनसुनवाई केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि सुशासन की आधारशिला है- पटेल
स्वागत के इस कार्यक्रम में आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरि सिंह आर्य,संयोजक शिव प्रकाश सोनी, संचालक डॉ लक्ष्मण सिंह आर्य, कौषाध्यक्ष मदन गोपाल आर्य, आर्यसमाज नेहरू कॉलोनी के प्रधान गजेसिंह भाटी,आर्य समाज पुरानी बस्ती मंडोर के प्रधान विनोद गहलोत,श्रवण आर्य,द्वारका दास, राजेश आर्य,मोहन आर्य,सोहन आर्य,विजय आर्य,मुल्तान सिंह, वीरेंदर मेहता,अर्जुन सिंह,करण सिंह,ब्रह्म सिंह गहलोत,हेमंत कुमार सोलंकी,चुनाराम चौधरी,चिमन सिंह परिहार,जितेन्द्र सिंह,संदीप परिहार आदि आर्य जन ने उपस्थित होकर स्वागत किया।