Doordrishti News Logo

 शहर विधायक ने किया पोस्टर का विमोचन

जोधपुर, आर्य वीरांगना दल के तत्वावधान मे 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहर विधायक मनीषा पंवार ने सोमवार को रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन सरदारपुरा स्थित विधायक कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आर्य वीरांगना दल की संचालक हिमांशी आर्य ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए किया जाएगा।

आर्य वीरांगना दल का

देश की आजादी के संग्राम में बलिदान देने वालों मे 90 प्रतिशत शहीद आर्यसमाजी थे। रक्तदान कर हम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शिविर का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2.00 बजे तक उमेद कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोजती गेट में किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinew

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में आर्य वीरांगना दल जोधपुर की अध्यक्ष लीला भाटी, सरंक्षक निर्मला चौहान,शोभा जांगिड़, कविता आर्य, कृष्णा पंवार, गीता राजावत, दिव्या गहलोत, अंजुला रोपया, आशा चौहान, दिलकुश चौधरी, नारायण सिंह आर्य उपप्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान, भंवर लाल आर्य अधिष्ठाता, चांदमल आर्य अध्यक्ष आर्य वीर दल राजस्थान, महामंत्री जितेन्दर सिंह, सहकोशाध्यक्ष गजे सिंह भाटी, आर्य वीर दल जोधपुर के संयोजक डॉ लक्ष्मण सिंह आर्य, अध्यक्ष हरि सिंह आर्य, संचालक उमेद सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल आर्य, इन्द्र सिंह चौहान, पार्षद महेंद्र परिहार, पूनम सिंह शेखावत अध्यक्ष जिला ओलिंपिक संघ, भंवर लाल बिनवाल पूर्व प्रधान आर्य समाज पाबूपुरा, विनोद गहलोत अध्यक्ष आर्य समाज पुरानी बस्ती मंडोर, गणपत सिंह आर्य प्रधान आर्य समाज फ़ोर्ट गोल नाड़ी, महेश आर्य प्रधान आर्य समाज गुरुओं का तालाब, जयदीप सिंह, द्वारका दास, वीरेंदर मेहता, कुलदीप सिंह, चैनाराम आर्य,मानवेन्द्र सिंह, यागवेंद्र सिंह, शुभम सिंह आदि गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित हो कर स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ चढ़कर रकतदान करने का संकल्प लिया।

ये भी पढें – जोधपुर के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ीयों का सम्मान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026