Doordrishti News Logo

आधी रात को होटल पर खाना खाने पहुंचे खाना नहीं दिया तो तोड़फोड़ लूटपाट

  • बोलेरो में आए दस बारह लोग
  • होटल संचालक के भतीजे पर हथियारों से हमला

जोधपुर,आधी रात को होटल पर खाना खाने पहुंचे खाना नहीं दिया तो तोड़फोड़ लूटपाट। शहर के निकट नारनाडी रोड पर 1-2 सितंबर की रात को एक होटल पर खाना खाने पहुंचे बदमाशों को होटल बंद होने का कहा गया। खाना नहीं खिलाए जाने पर बदमाशों ने न सिर्फ  तोडफ़ोड़ की बल्कि होटल मालिक के भजीजे और अन्य पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। एक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों ने गले से चेन,फूल और हाथ से अंगूठी तक निकाल ले गए। इस बारे में कुछ नामजद लोगों के खिलाफ बोरानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अब बदमाशों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि नारनाडी निवासी चूनाराम पुत्र प्रेमाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह बालोतरा रोड पर नारनाडी के पास में अपनी एक होटल काफी साल से चला रहा है। 1-2 सितंबर की रात पौने एक बजे वह और उसका भतीजा धर्मेँद्र एवं सुरेश होटल बंद कर सोने की तैयारी कर रहे थे तब एक बोलेरो में दस बारह लोग आए। इन लोगों ने खाना मांगा। इस पर उन्हें कहा गया कि होटल बंद हो गई है। इस पर बदमाशों ने अपनी गाड़ी में रखे लगिया,पाइप, बैसबॉल के बल्ले आदि निकालने के साथ तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इस पर उन्हेें रोका गया तो उन लोगों ने उसके भतीजे धर्मेंद्र पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे उसके सिर हाथ पैर पर गंभीर चोटें लगी। उसके भतीजे को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें – विद्यार्थियों ने विज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किये बिजनस आइडिया

पीडि़त होटल संचालक का कहना है कि बदमाशों ने उसके भतीजे की सोने की चेन,उसका खुद का गले का फूल, हाथ से जबरन अंगूठी निकाल ली। रिपोर्ट में उसने अशोक,कालूराम, लक्ष्मण,विष्णु आदि को नामजद किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने उसे जान की धमकीं भी दी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026