Doordrishti News Logo

मादक पदार्थों की तस्करी,नकबजनी व धोखाधड़ी के फरार आरोपियों की धरपकड़

  • जोधपुर रेंज के विशेष अभियान के तहत पकड़ा गया 11 वर्षों से फरार वारंटी
  • पुलिस दल पर हमला कर मुलजिम को भगाकर ले जाने वाला ईनामी फरार भगौड़ा गिरफ्तार
  • संगठित/अजमानतीय अपराधों में वांछित अपराधियों,स्थाई वारंटियों,भगौड़ों एवं गिरफ्तारी वारन्टियों की धरपकड़ हेतु दस दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कुल 1523 अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर,मादक पदार्थों की तस्करी, नकबजनी व धोखाधड़ी के फरार आरोपियों की धरपकड़। जोधपुर रेंज के समस्त जिला क्षेत्रों के थानों में संगठित/अजमानतीय अपराधों में वांछित आपराधियों, पेण्डिंग स्थाई वारंटियों भगौड़ों एवं गिरफ्तारी वारन्टियों की गिरफ्तारी के लिए 11 से 20 जुलाई तक दस दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस, जयनारायण शेर ने बताया कि जोधपुर रेंज के समस्त थानाधिकारियों को विशेष रुचि लेकर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये गए। इसके साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए रेंज के समस्त वृत्ताधिकारियों को प्रभावी सुपरविजन के निर्देश दिये गए।

यह भी पढ़िए- 12 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार,बच्ची हुई बेहोश

उन्होंने बताया कि इन निर्देशों की पालना में जोधपुर रेंज में संगठित/अजमानतीय अपराधों में वांछित कुल 287 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। जिसमें क्रमशः जिला जोधपुर ग्रामीण द्वारा 41,पाली 43,जालोर 46,सिरोही 62,जैसलमेर 34 एवं बाड़मेर में 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जोधपुर रेंज में विभिन्न थाना क्षेत्रों के अपराधों में वांछित कुल 130 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किये गये। इनमें क्रमशः जिला जोधपुर ग्रामीण द्वारा 10,पाली 61, जालोर 23,सिरोही 10 जैसलमेर 6 एवं बाड़मेर 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई।उन्होंने बताया कि जोधपुर रेंज के जिलों में लम्बे समय से फरार चल रहे वर्ष 2012 का 1,वर्ष 2015 के 3, वर्ष 2016 का 1,वर्ष 2017 का 1 एवं 2018 के 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किये गये है।

काम की खबर इसे भी पढ़ें- रेलवे का यात्री सुविधा के लिए नया फीचर लॉन्च

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वर्ष 2022 एवं 2023 के विभिन्न मुख्य न्यायालयों द्वारा जारी स्थाई वारंट के वारंटी,यथा पोक्सो एक्ट न्यायालय के 2.एनडीपीएस कोर्ट का 1 तथा एस टीएससी कोर्ट के 4 स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार किये गये हैं। जोधपुर रेंज में कुल 14 भगौड़े गिरफ्तार किये गए। जिसमें पाली द्वारा 6,जालोर 3, सिरोही 1 एवं बाड़मेर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई। गिरफ्तारशुदा भगोड़ों में नकबजनी का 1.एनडीपीएस एक्ट के 4 एवं धोखाधड़ी-छल के 5 भगौड़े सम्मिलित हैं। पुलिस बल पर हमला कर ईनामी मुलजिम भगाराम को छुड़ाकर ले जाने वाले फरार भगौड़ा अपराधी रमेश कुमार पुत्र भगाराम जाति जाट निवासी घोलपालिया नाडा थाना आरजीटी, बाड़मेर को अभियान के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई।उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बाडमेर में मादक पदार्थों की तरकारी के प्रकरण में फरार भगौड़ा मुलजिम (1) आईदानराम पुत्र गोकलाराम जाट निवासी सरणी पन्जी,सदर बाडमेर,वर्ष 2018 में पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली में (2) दिनेश पुत्र बाबूराम निवासी सरपंचो की ठाणी सालोडी थाना राजीव नगर जोधपुर,वर्ष 2020 में पुलिस थाना रायपुर जिला पाली में (3) किशनलाल पुत्र गिरधारीलाल निवासी सारण गुर्जर मौहल्ला थाना गंगरार जिला चितौडगढ,वर्ष 2022 में पुलिस थाना देसूरी जिला पाली में (4) केलाश पुत्र पन्नालाल निवासी राशनी जिला चितौडगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। पुलिस थाना रानीवाड़ा जिला जालोर में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी के तीन प्रकरणों में फरार चल रहे मुल्जिम (1) भंवर सिंह पुत्र बाल सिंह निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी,गोईली चौराहा, सिरोही को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस थाना पिण्डवाड़ा जिला सिरोही में वर्ष 2022 में धोखाधड़ी कर फरार चल रहे मुल्जिम जितेन्द्र सिंह पुत्र मुलतान सिंह निवासी लवारन पुलिस थाना चामू जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस थाना पाली जिला पाली में वर्ष 2022 में धोखाधड़ी कर फरार चल रहे मुल्जिम अनिल गादिया पुत्र उगमराज निवासी पीपलिया बाजार ब्यावर जिला अजमेर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इसी प्रकार वर्ष 2021 में नकबजनी कर फरार चल रहे मुल्जिम अर्जुन सिंह पुत्र पण्डित सिंह उर्फ राहुल निवासी भादरलाउ जिला पाली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पढ़े पूरी कहानी- फेसबुक पर पहचान के बाद प्लॉट दिखाने के बहाने से महिला से दुष्कर्म

उन्होंने बताया कि विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत जोधपुर रेंज में कुल 1092 गिरफ्तारी वारंटों की पालना करवाई गई,जिसमें क्रमशः जिला जोधपुर ग्रामीण द्वारा 190,पाली 235, जालोर112, सिरोही 110, जैसलमेर 215 एवं बाड़मेर 230 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशंसा पत्र दिए जायेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026