Doordrishti News Logo

जोधपुर शहर में सेना भर्ती रैली 28 नवंबर से 20 दिसंबर तक

जोधपुर,जोधपुर शहर में सेना भर्ती रैली का आयोजन 28 नवंबर से 20 दिसम्बर तक शारीरिक शिक्षक महाविद्यालय,एयरफोर्स रोड के प्रांगण में किया जायेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट (शहर-प्रथम) ने बताया कि इस भर्ती रैली में प्रतिदिन लगभग 5 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलक्टर द्वारा बैठक लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय की बैठक 22

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार, 22 नवंबर को अपराह्न 3.30 बजे अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में बच्चे का शव मिला, ऊपर का हिस्सा गायब,नीचे का शरीर नग्न हालत में

जिला निर्यात संवर्द्धन परिषद की बैठक 22 को

जिले में निर्यात योग्य ‘‘एक जिला एक उत्पाद योजना’’ के सफल क्रियान्यवन के लिए जिला स्तरीय निर्यात संवद्धर्न परिषद के बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार, 22 नवंबर को अपराह्न 3.30 बजे जिला कलक्टर के कक्ष में आयोजित की जायेगी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के महा प्रबन्धक ने बताया कि इस बैठक में मार्च 2023 में होने वाले राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय निर्यात एक्सपो की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: