Doordrishti News Logo

हथियारों से लैस होकर युवक पर हमला,96 हजार लूटे

जोधपुर,शहर के जैसलमेर रोड केरू रॉयल्टी नाका के पास में एक युवक पर हथियारों से लैस होकर हमला किया गया। बदमाशों से उससे 96 हजार रुपए भी लूट लिए। पीडि़त ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। राजीव गांधी नगर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी देखें-प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री से रेलवे को 60 लाख की आय

पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के सिवाना थानान्तर्गत पुरोहितों का बास हाल पाल रोड अरिहंत नगर निवासी संजय पुत्र महेंद्र बोराणा की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह जैसलमेर रोड केरू रॉयल्टी नाका के पास से निकल रहा था। तब हासिम खां,आसिम खां एवं कासम खां ने उसका रास्ता रोका। इन लोगोंं के पास में सरिया और बैसबॉल के बल्ले थे। जिससे उस पर हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया और इन लोगों ने जबरन उसके जेब से 96 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने बताया कि मामला हत्या प्रयास एवं लूट में दर्ज किया गया है। आपसी विवाद की भी आशंका है।

यह से एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews