Doordrishti News Logo

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की आऊ उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत किये जाने की मंजूरी दी है।

गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील आऊ में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 59 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री वर्ष 2021-22 के राज्य बजट में आऊ उप तहसील को तहसील कार्यालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी।