रामदेवरा के लिए एक और मेला स्पेशल ट्रेन रविवार से चलेंगी

  • स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त तक
  • कुल 22 ट्रिप करेगी

जोधपुर(डीडीन्यूज),रामदेवरा दर्शनार्थ जाने वाले जातरुओं की आवागमन सुविधा में वृद्धि करते हुए रेलवे ने 10 अगस्त से एक और रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बिना रिजर्वेशन वाली यह ट्रेन 31 अगस्त तक 22 ट्रिप करेगी।

यह भी पढ़िए – जुआरी पकड़े,13 हजार रुपए बरामद

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए जातरुओं की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जबकि एक मेला स्पेशल ट्रेन पहले से चल रही है। चलाई जाने वाली दोनों ट्रेनें अनारक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04833, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 10 से 31 अगस्त तक (22 ट्रिप) जोधपुर से सुबह 10.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04834,रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल 10 से 31 अगस्त तक (22 ट्रिप) रामदेवरा से दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर सायं 7.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

ट्रेन आवागमन में राई का बाग, मंडोर,मारवाड़ मथनियां, ओसियां, मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिसमें 8 जनरल व 2 गार्ड एसएलआर सहित 10 डिब्बे होंगे।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026