Doordrishti News Logo

गाड़ी के इंतजार में खड़े युवक की अज्ञात वाहन ने ली जान

जोधपुर,गाड़ी के इंतजार में खड़े युवक की अज्ञात वाहन ने ली जान।शहर के झालामंड के पास में गाड़ी के इंतजार में खड़े एक युवक को किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुरी तरह घायल युवक को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। कुड़ी थाना पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें – जल-थल-वायु में चलने वाले हाइब्रिड वाहन की नियंत्रण प्रणाली बनाई

रमजान का हत्था एकता नगर निवासी रामनिवास पुत्र सेणाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई बैंडकला जैतारण निवासी हुकमाराम पुत्र बालूराज जाट यहां झालामंड स्थित एक स्टोन कटर पर कार्य करता था। वह 12 मार्च की रात को गाड़ी के इंतजार में खड़ा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में कुड़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कीटनाशक छिड़काव करते कृषक बेहोश,अस्पताल में मौत

March 15, 2026

पत्नी को तीन बार बोला तलाक: पत्नी ने कराया धमकी और लज्जा भंग में केस

March 15, 2026

राशन की दुकानों पर उठा करोड़ों का गेहूं तीन विक्रेताओं ने किया गबन,केस दर्ज

March 15, 2026

कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला

March 15, 2026

मेडिकल कॉलेज रोड पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल,दो गिरफ्तार

March 15, 2026

नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी

March 14, 2026

पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त

March 14, 2026

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

March 14, 2026

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा

March 14, 2026