Doordrishti News Logo

लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप।जिला पूर्व में एक महिला का काफी साल से यौन शोषण किए जाने का केस थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने अपने रिश्तेदार को नामजद कर मामला दर्ज कराया है। आरोपी रिश्तेदार ने उसके फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिए। इससे उसकी नौकरी भी चली गई।

नहाते के फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाया महिला ने लगाया रेप का आरोप

पुलिस ने बताया कि एक पीडि़ता की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें आरोप लगाया कि उसके पति की मौत के बाद एक रिश्तेदार ने संबल बंधाया था। बाद में दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। कई साल से वह उसका यौन शोषण करता रहा। उसने अब बदनाम करने के इरादे से फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिए। जिसके चलते उसकी नौकरी भी चली गई।