आसाराम आश्रम में महिला साधक से छेड़छाड़ का आरोप
आश्रम में ही रहने वाले साधकों पर आरोप
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।आसाराम आश्रम में महिला साधक से छेड़छाड़ का आरोप। शहर में आसाराम आश्रम में रहने वाली महिला साधक से वहां के साधकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मामला पिछले साल जुलाई का है और अब कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। महिला साधक के बयान लिए जाने हैं। वह राजस्थान के बाहर की रहने वाली है।
इसे भी पढ़िएगा – 1.40 करोड़ का 931.800 किलो डोडा पोस्त चूरा जब्त
बोरानाडा थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि राजस्थान के बाहर की रहने वाली एक 56 वर्षीय महिला साधक गत साल यहां आसा राम आश्रम में आई थी। यहां पर कुछ अन्य साधक भी रहते हैं। महिला साधक का आरोप है कि वहां रहने वाले साधक पंकज मीरचंदानी उर्फ अर्जुन,चेतन साहू,सचित भोला, जीवन आदि ने उससे छेड़छाड़ की।
महिला साधक ने पूर्व में पुलिस में मामला दर्ज कराने का प्रयास किया था। मगर वह दर्ज नहीं हुआ। अब पीडि़ता ने कोर्ट में इस्तगासे के मार्फत केस दर्ज करवाया है। एएस आई लक्ष्मण सिंह का कहना है कि महिला साधक बाहर की है और उसके बयान भी लिए जाने है। बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल प्रकरण दर्ज किया गया है, अग्रिम पड़ताल जारी है।