Doordrishti News Logo

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अनिश्चित कालीन धरना जारी

जोधपुर,अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शम्भूसिंह मेड़तिया की अगुवाई में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विगत 4 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। मेड़तिया ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी की मृत्यु उपरांत व सेवानिवृत्ति पश्चात सरकार की तरफ से मिलने वाले परिलाभ संबंधित विभाग के अधिकारियों की असंवेदनशीलता, लापरवाही व हठ धर्मिता के कारण परिलाभ नहीं मिल रहे हैं।

मृतक आश्रित के परिजन व सेवानिवृत्त कार्मिक बार-बार अपने विभागों में चक्कर काट रहे हैं लेकिन पारदर्शी इमानदारी का दावा करने वाली इस सरकार में इन कार्मिकों के आश्रितों की सुनने वाला कोई नहीं है। इस स्थिति में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के समस्त घटक दलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदनलाल नेहरा से वार्ता हुई। नेहरा ने संबंधित सभी विभाग प्रमुख से वार्ता करके उनको सख्त निर्देश दिए कि इन प्रकरणों को जल्दी से जल्दी निपटाया जाए।

मेड़तिया ने कहा कि समय रहते संबंधित विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो हमें आमरण अनशन के साथ भूख हड़ताल तक करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आज के धरने में हापूराम चौधरी, आनंद सिंह राठौड़, भंवरलाल काला,आनंदसिंह नरूका, मदन दान चारण, गणपत सिंह जैतावत,देवीलाल चौधरी,संतोक सिंह सिणली, सुखराम डारा, महेंद्र सिंह चौधरी, जवरीलाल आर्य, गरिमा गहलोत, हरचंद राम जाखड़, बेबी अमरीन बानो,शर्मिला चौहान,बक्सा राम चौधरी,लुंबाराम वैष्णव,सुरेंद्र सोनी, ऋतुराज पारीक, तखत सिंह, राधेश्याम,नवरत्न शर्मा, सत्यनारायण गौड़, करण सिंह दहिया,होशियार सिंह डूडी,विक्रम सिंह बावरला,धर्मेंद्र चौधरी,मोहन राम पाराशर,दयाल राम, सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026