Doordrishti News Logo

अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का समय निर्धारित

प्रधानमंत्री दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रसिंग से करेंगे उद्घाटन

जोधपुर,रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जयपुर-दिल्ली कैंट उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर में उपस्थित रहेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बुधवार 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09617 जयपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जयपुर से 11.00 बजे रवाना होकर 16.00 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर,बस्सी,दौसा, बांदीकुई,राजगढ,अलवर,खैरथल, रेवाड़ी,पटौदी रोड,गढ़ी हरसरू व गुडगॉव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री राजस्थान की पहली बन्दे भारत ट्रेन का शुभारंभ आज करेंगे

अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन 13 अप्रैल से किया जायेगा। गाडी संख्या 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 अप्रैल से सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर जयपुर 07.50 बजे आगमन व 07.55 बजे प्रस्थान, अलवर 09.35 बजे आगमन व 09.37 बजे प्रस्थान,गुडगांव 11.15 बजे आगमन व 11.17 बजे प्रस्थान कर 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20978, दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 अप्रैल से सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 18.40 बजे रवाना होकर गुडगांव 18.51 बजे आगमन व 18.53 बजे प्रस्थान, अलवर 20.17 बजे आगमन व 20.19 बजे प्रस्थान, जयपुर 22.05 बजे आगमन व 22.10 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी।
इस ट्रेन में 12 वातानुकुलित चेयरकार,2 वातानुकुलित एक्जीक्यिूटिव चेयरकार एवं 2 ड्राइविंग कार श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026