Doordrishti News Logo

जोधपुर, एम्स में कार्यरत एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने शनिवार दोपहर अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पति भी एम्स में डॉक्टर हैं। वह ड्यूटी करने के बाद अपने घर आई थी। परिजनों के साथ करीब दो मिनट बैठी और अपने कमरे में जाकर फंदे से झूल गई। बच्चे बाहर मां से मिलने का इंतजार कर रहे थे।

कमरे में देखा तो मां फंदे पर लटकी थी। फंदा लगाने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जान बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खुदकुशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। एम्स के पीएमआर में कार्यरत नीरू सोनी (42) आज दोपहर ड्यूटी पूरी कर परिसर में बने अपने आवास पहुंची।

उस समय उसका बेटा, बेटी, पति और सास घर पर थे। घर पहुंचने के बाद नीरू 2 मिनट अपने परिवार के साथ बैठी। इसके बाद अपने कमरे में चली गई। जब डॉ. नीरू काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो बच्चे बुलाने के लिए कमरे में गए।

Last day of Discounts

देखा तो नीरू फंदे पर लटकी थी। इसकी जानकारी उन्होंने परिवार को दी। पूरे घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। डॉ. नीरू को तुरंत नीचे उतारा और एम्स की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। डॉ. नीरू के एक 13 साल की लड़क़ी है और 7 साल का लडक़ा है। पति-पत्नी दिल्ली निवासी हैं, जो जोधपुर में एक साथ काम करते थे।

>>> साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता को लेकर एमओयू

Buy Best deals & save money everyday👆

Amazon

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026