Doordrishti News Logo

बीड़ी पी और चोरी के बाद दरवाजा बंद कर कपड़ा लगा गए

  • ऐसे भी चोर
  • परिवार दिवाली पर गया गांव
  • 1 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा ले गए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीड़ी पी और चोरी के बाद दरवाजा बंद कर कपड़ा लगा गए।शहर में नकबजनों की गैंग सक्रिय है। लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। चौहाबो थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में बंद मकान को निशाना बना चोरों ने 1 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय परिवार के लोग दीपावली पर गांव गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ की है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्व.भीया राम स्मृति दसवीं सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संपन्न

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि बीआर बिड़ला स्कूल के सामने नेहरू नगर निवासी देवाराम पुत्र मोडाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि दीपावली पर वह परिवार के साथ गांव गए हुए थे। 19 अक्टूबर को उनका छोटा बेटा भी गांव आ गया। तब से घर पर ताला था। 25 अक्टूबर को जब गांव से सभी लोग वापस आए। तब मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो चार अलमारियों व एक बक्से का ताला टूटा हुआ था। जिसमें रखे 900 ग्राम वजनी चांदी के बर्तन गायब थे। मकान के ऊपर कमरे की अलमारी का ताला तोडक़र चांदी के आभूषण चुराए। इस तरह लगभग चांदी के बर्तन 60 तोला व 800-900 ग्राम चांदी के बर्तन चांदी के चोरी करके ले गए।

चोरी 19-20 की रात में होने का अंदेशा 
परिवादी को अंदेशा है कि घटना 19 और 20 अक्टूबर की रात को हुई है। क्योंकि 21 को मेन गेट के कुंडे पर कपड़ा लगा हुआ था। जो कपड़ा चोरों ने चोरी करके जाते समय डाला था। चोरों ने चोरी करने के बाद वहीं पर बीड़ी पीकर टुकड़ा फेंककर चले गए।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026