Doordrishti News Logo

किशोरी से छेड़छाड़ के बाद थाने पर जुटे काफी लोग, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, जिला पूर्व में एक थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आने पर काफी संख्या में लोगबाग जुट गए। थाने पर आकर विरोध जताने के साथ मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। तब जाकर मामला शांत हो पाया। पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट मेें प्रकरण दर्ज कर लिया।

जिला पूर्व के एक निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। जिस पर काफी संख्या में लोग थाने पर आकर जुट गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक और आरोपी इसमें शामिल बताया जाता है। जिसका पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: