Doordrishti News Logo

इंस्टग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को मिलने बुलाया,रेस्टोरेंट में दुष्कर्म

जोधपुर,शहर की एक युवती से इंस्टाग्राम फ़्रेंड ने मिलने के लिए बुलाया। उसे शास्त्री सर्किल स्थित एक रेस्टोरेंट पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना 15 जुलाई की है। पीडि़ता सोमवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस की तरफ से अब इसमें जांच की जा रही है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जिला पश्चिम की रहने वाली एक युवती की तरफ से केस दर्ज कराया गया।

इसे भी पढ़ें- 194 राजकीय विद्यालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित

इसमें बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर जैसलमेर के एक युवक से दोस्ती हो गई थी। तब उसने 15 जुलाई को मिलने के लिए शास्त्री सर्किल स्थित एक रेस्टोरेंंट पर बुलाया। जहां पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता सोमवार को थाने परिजन के साथ आई और दुष्कर्म में केस दर्ज करवाया। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। पीडि़ता के बयान लिए जा रहे हैं।

न्यूज़ एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: