चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के बाद अब बोरानाडा में मैरिज पार्टी में बैग से रुपए चोरी
- बैग को कट लगाकर दो लाख की नगदी के लिफाफे पार
- 7 मार्च को हुई घटन
जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़] शहर में इन दिनों चल रही शादी पार्टियों में चोरों की गैंग सक्रिय है। 7 मार्च को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित एक रिसोर्ट में बीकानेर की महिला के बैग से पर्स होने के बाद एक बार फिर शादी पार्टी में बैग से दो लाख रुपए चोरी होने का प्रकरण सामने आया है। यह घटना भी 7 मार्च की है, जिस संबंध में अब बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों प्रकरण में जांच में जुटी है।
श्रमिक नेता जोशी बने राजस्थान इंटक के वाइस प्रेसिडेंट
बोरानाडा पुलिस के अनुसार धुंधाडा हाउस, बच्छराज का बाग निवासी इन्द्रजीत सिंह पुत्र महेंद्र कुमार मेवाड़ा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 7 मार्च को उसके भतीजे की शादी इन्द्रप्रस्थ रिसोर्ट के पास स्थित एसएच गार्डन पाल-चौपासनी बाइपास रोड पर थी। रात वह मेहमान नवाजी में लगा हुआ था। तब किसी शख्स ने बैग पर चीरा यानी कट लगाकर बैग से दो लाख रुपए पार कर लिए। यह रुपए चार बंडलों में थे जो मेहमानों द्वारा दिए गए थे। सभी नोट 500-500 की शक्ल में थे। रिपोर्ट में संदेह जताया गया कि वहां आए मेहमानों की आड़ में किसी ने यह वारदात की है। ढोल बजाने वालों के साथ भी कोई शामिल हो सकता है। फिलहाल बोरानाडा पुलिस प्रकरण में अग्रिम जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 7 मार्च को ही बीकानेर की मंजूदेवी शादी में शामिल होने इंद्रप्रस्थ रिसोर्ट पर आई थी। वहां पर उसके बैग से दो पर्स पार कर लिए गए थे। पर्स में 17 हजार की नगदी के साथ साढ़े तीन तोला वजनी सोने के आभूषण और चांदी का फूलड़ा था। दोनों मामले 7 मार्च के हैं। ऐसी संभावना भी जताई जाती है कि दोनों वारदातों में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है।
