Doordrishti News Logo

शेरगढ़ एमएलए मीनाकंवर मामले की जांच एसीपी पूर्व करेंगे

जोधपुर, शहर के रातानाडा थाना इलाके में चालान काटने की बात पर नाराज शेरगढ़ विधायक मीना कंवर व उनके पति ने जमीन पर बैठ नारजगी जाहिर की थी। मामले में किसी ने उनके रिक्वेस्ट करने का वीडियो भी बन गया था, जो बाद में वायरल हो गया। मामले में बुधवार को विधायक के पक्ष के कुछ लोग कमिश्नरेट पहुंचे, जहां पुलिस कमिश्नर जोस मोहन से मिल ज्ञापन दिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्ष करने की मांग की गई थी। कार का चालान काटने, कार जब्त कर युवक को थाने लाने फिर थाने में विधायक की नाराजगी को लेकर वीडियो बना वायरल करने तक की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जांच एसीपी दरजाराम को सौंपी गई है। डीसीपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इसके लिए पूरे घटनाक्रम की बारिकी से हर पहलू की जांच शुरू कर दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: