Doordrishti News Logo

आरोपी की मां पिस्टल चैक करते गोली लगने से घायल

  • गोली लगने के बात पुलिस से छुपाई
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद की अवैध पिस्टल मैंगजीन

जोधपुर,आरोपी की मां पिस्टल चैक करते गोली लगने से घायल। शहर के निकट डांगियावास के बिसलपुर गांव में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह बात पुलिस से छुपाई गई। बाद में पुलिस को पता लगा और वह बिसलपुर पहुंची। घर की तलाशी मेें पिस्टल मिली। इस पर घायल हुई महिला के पुत्र को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – बांद्रा टर्मिनस के लिए आज चलेगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

प्रशिक्षु आईपीएस एवं डांगियावास थानाधिकारी शिवानी ने बताया कि मंगलवार की रात को पुलिस को जानकारी मिली कि बिसलपुर गांव की एक महिला गोली लगने से घायल हुई थी। जिसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में पता लगा कि वह घर में मौजूद पिस्टल को चैक करते के समय घायल हुई थी। इस पर एसआई किरण गोदारा मय टीम ने बिसलपुर गांव में रहने वाले प्रेमसिंह पुत्र गुणेशराम विश्रोई के घर पर रेड दी। जहां से पुलिस ने एक पिस्टलमय मैंगजीन और एक खाली केस बरामद किया।

आईपीएस शिवानी ने बताया कि पिस्टल के बार में पता लगाया तो मालूम हुआ कि वह अवैध थी। इस पर आरोपी प्रेमसिंह उर्फ प्रकाश उर्फ फौजी पुत्र गुणेशराम विश्रेाई को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब अवैध पिस्टल के बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल हुई महिला प्रेमसिंह की मां बताई जाती है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026