Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर चार लाख रूपयों के लूट के प्रयास में फरार चल रहे एक बदमाश को आज गिरफ्तार कर लिया। 6 फरवरी को घटना का केस दर्ज करवाया गया था। शास्त्रीनगर थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि हेमंत भूतड़ा पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से केस दर्ज हुआ था। इसमें बताया कि वह सरदारपुरा में खुशी इंवेस्टमेंट नाम से फर्म चलाता है। 6 फरवरी की रात को वह फर्म से अपने घर लौट रहा था। तब उसके परिचित का मिलने वाला हिमांशु गर्ग मिल गया और स्कूटी पर छोड़ऩे के लिए कहा था। इस पर उसे गाड़ी पर बिठाया गया। ये लोग जब बालभवन मंदिर बरकतुल्ला के निकट पहुंचे तो हिमांशु ने अपने हाथ में रखे मिर्च पाउडर को हेमंत की आंखों में डाल दिया और चार लाख रूपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। हेमंत ने बचाव करते हुए उस पर पत्थर भी फेंका और रूपए लुटने से बचा लिए। इस बीच हिमांशु गर्ग का कोई परिचित बाइक लेकर पहुंचा और उसे बिठाकर ले गया। आरोपी की तलाश में एएसआई भगाराम, कांस्टेबल पूनमचंद, रमेश, धर्माराम एवं हनुमानराम की टीम का गठन किया गया। इस पर आज आरोपी सिरोही जिले के आबूरोड स्थित टेलीफोन कॉलोनी निवासी हिमांशु गर्ग उर्फ बिट्टू पुत्र गणेशलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे भगाने में सहयोग करने वाली पहचान की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026