जोधपुर, शहर की सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक प्रकरण में बदमाश को हरिद्वार कर गिरफ्तार किया है। वह टॉप टेन में वांछित था। उसने किसी लडक़ी को शादी का झांसा देकर रूपए व गहने ऐंठ लिए थे। जबकि खुद शादी था। घटना के संबंध में साल भर पहले सदरकोतवाली थाने में इसका प्रकरण दर्ज हो रखा है।थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि धोखाधड़ी के एक केस मेें लंबे समय से वांछित चल रहे टॉप टेन बदमाशों में शुमार अभियुक्त पानीपत हरियाणा हाल उत्तराखंड हरिद्वार निवासी जीतसिंह उर्फ जीतू पुत्र बलजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लाया गया है। उसके खिलाफ साल भर पहले सिटी क्षेत्र की एक लडक़ी को शादी का झांसा देकर रूपए व गहने ऐंंठने का आरोप लगा था। तब वह वांछित चल रहा था। इसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो रखा था। आरोपी खुद शादीसुदा है और एक बच्ची भी है। उसे धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार कर लाया गया है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।