Doordrishti News Logo

दस साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी नई दिल्ली में गिरफ्तार

जोधपुर लाई पुलिस

जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार चले आ रहे एक अभियुक्त को नई दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह हर चार माह बाद जगह बदल देता था। पुलिस को पुख्ता जानकारी होने पर आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ चेक अनादरण केस में स्थाई वारंट जारी करवाया गया था।

थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि मूलत: जोधपुर के चौपासनी हाऊसिंब बोर्ड हाल नई दिल्ली के रोहिणी स्थित बुद्ध विहार निवासी पवन शर्मा पुत्र रोशनलाल की साल 2012 से तलाश चल रही थी। उसके खिलाफ चेक अनादरण के केस दर्ज हो रखे थे। वह जोधपुर में कपड़े का कारोबार करता था। तब लोगों से कपड़ा लेकर फर्जी चेक थमाकर भाग गया था। अब वह दिल्ली में कपड़े का कारोबार करने लगा था। उसकी पुख्ता जानकारी पर पुलिस की एक टीम एएसआई दुर्गाराम,कांस्टेबल पीराराम, सुरजाराम को नई दिल्ली भेजा गया। उसे वहां से दस्तयाब कर जोधपुर लाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews