महिला के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल बदनाम करने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल बदनाम करने का आरोप। शहर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के फोटो वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर डाल कर बदनाम किए जाने का केस दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने दो लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है।
महिला के पास में मिली 1.33 ग्राम एमडी ड्रग
कुड़ी पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने सोमवार को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मुकेश और सुनील नाम के शख्स ने उसकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टग्राम पर डाल दिया और बदमान किया है। कुड़ी पुलिस ने आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की।
