Doordrishti News Logo

रिमांड खत्म होने से पहले ही आरोपी गुलामुद्दीन को भेजा जेल

  • अनिता चौधरी हत्याकाण्ड
  • जरूरी नहीं सीबीआई अनुशंसा स्वीकार करें
  • पहले भी अस्वीकार कर चुकी है

जोधपुर,रिमांड खत्म होने से पहले ही आरोपी गुलामुद्दीन को भेजा जेल। ब्यूटीशियन अनिता चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है,जबकि उसके रिमांड के अभी दो दिन और बाकी थे।

अनिता के पति मनमोहन चौधरी और पुत्र राहुल चौधरी द्वारा जांच में सहयोग नहीं देने से पुलिस ने उसे रिमांड खत्म होने से पहले ही पेश कर दिया। अब इस प्रकरण में पुलिस के पास कोई आरोपी नहीं है।गुलामुद्दीन की पत्नी आबेदा को पहले ही जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़िए – सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती, युवक के रिश्तेदार भाई ने बनाया यौन शोषण का शिकार

जांच अधिकारी एडीसीपी सुनील पंवार ने बताया कि आरोपी को आज न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया है। अभी दो दिन का रिमांड बाकी था। सीबीआई आती है तो वह पूछताछ कर सकेगी।

जरूरी नहीं सीबीआई अनुशंसा स्वीकार करें 
इस मामले को लेकर 20 दिन तक चला धरना कुछ मांगों पर सहमति के साथ खत्म हुआ था,जिसमे पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई द्वारा करवाना भी शामिल है। हालांकि, तीन दिन बाद भी अभी तक सरकार की ओर से सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए भेजे जाना वाला पत्र सामने नहीं आया है। अनुशंसा के बाद भी सीबीआई केस स्वीकार करे यह जरूरी नहीं है।

पूर्व में लवली एनकाउंटर के मामले में भी अनुशंसा के बाद भी सीबीआई ने जांच स्वीकार नहीं की थी। फिलहाल जोधपुर पुलिस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार कर रही है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026