Doordrishti News Logo

फर्जी दस्तावेज से पट्टा बनवाने के मुल्जिम पकड़े

अन्य लोगों की भूमिका की जांच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जी दस्तावेज से पट्टा बनवाने के मुल्जिम पकड़े। प्लॉट के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जेडीए से फर्जी पट्टा बनाने और भूखण्ड पर अवैध कब्जा करने के प्रकरण में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक ने बताया कि गत तीन सितंबर को कागा कॉलोनी निवासी राधा देवी ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उनके दिवंगत पति पांचाराम उर्फ कुशलाराम मेघवाल के नाम से ग्राम चौपासनी जागीर,खसरा संख्या 122 में स्थित भूखण्ड संख्या 71 से 74 और 82 से 86 का वैध पट्टा वर्ष 1989 में जारी हुआ था।

पांचाराम ने इन भूखण्डों के संबंध में अपना आममुख्तियार विजयचंद जैन के पक्ष में कर रखा था,जिनके द्वारा अधिकांश भूखण्डों का विक्रय कर दिया गया। केवल भूखण्ड संख्या 71 ही शेष था। पांचाराम के निधन 13 फरवरी 2014 के बाद आम मुख्तियारनामा स्वत: निष्प्रभावी हो गया था और भूखण्ड संख्या 71 पर पूर्ण अधिकार उनके वैध वारिसों उनकी पत्नी और संतान का था।

मामले में टीम गठित की गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी मसूरिया निवासी प्रेमाराम पुत्र लाला राम ने राजेन्द्र कुम्भट के नाम से फर्जी आम मुख्तियारनामा तैयार कर उसे नोटरी से तस्दीक करवाया। इसी फर्जी अधिकार के आधार पर प्रेमा राम ने भूखण्ड संख्या 71 का विक्रय भैरूसिंह देवड़ा के नाम कर दिया।

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार पांच वारदातें करना कबूला

बेचाननामा 12 मार्च 2025 को उप- पंजीयक प्रथम कार्यालय में पंजीबद्ध किया गया। दस्तावेज़ में कई कथित गवाहों जैसे सवाईसिंह व जितेंद्रसिंह भाटी की साख डाली गई,जिनकी भूमिका भी संदिग्ध पाई जा रही है। जांच में स्पष्ट हुआ कि राजेन्द्र कुम्भट के पास भूखण्ड संख्या 71 पर कोई हक नहीं था। पुलिस ने दस्तावेज़ों की जांच,गवाहों के बयान और रजिस्ट्री रिकॉर्ड की पड़ताल के आधार पर दोनों मुख्य आरोपी प्रेमाराम चौधरी और भैरूंसिंह देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में अन्य शामिल व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026