Doordrishti News Logo

एसीबी मना रही इंटरनेशनल भ्रष्टचार मुक्ति दिवस

  • कई गांवों को गोद लेकर किया जा रहा जागरूक
  • 9 दिसम्बर तक चलेगा मुक्ति दिवस

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तरफ से अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। जिसका आगाज सोमवार से हो गया। कार्यक्रम 9 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें कई ग्राम पंचायतों के गांवों को गोद लेकर ग्रामीणों को भ्रष्टचार दूर करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ब्यूरो डीआईजी कैलाशचंद्र विश्रोई ने बताया कि ब्यूरो राजस्थान प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए संकस्पित है। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी सच में भागीदारी करते हुए ब्यूरो द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर रेन्ज द्वारा सजग ग्राम योजना के तहत कुल 7 गांव को गोद लिया गया।

मागकलाय जोधपुर ग्रामीण द्वारा रामपुरा भाटियान, स्पेशल यूनिट जोधपुर द्वारा चामुण्डा, पाली प्रथम द्वारा मांगेसर, पाली-द्वितीय द्वारा सुमेर, सिराही द्वारा खाम्बल, जालोर द्वारा नारणावास,बाडमेर द्वारा शिवकर एवं जैसलमेर द्वारा ग्राम गोद लिए गए। गोद लिए गए ग्राम मणकलाव के ग्राम पंचायत भवन में माणकलाव साव के ग्रामवासियों की एक मिटिंग का आयोजन किया गया। गावों को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के साथ बहुमुखी विकास के विनम्र प्रयास का संकल्प लिया गया तथा मटिंग में ग्रामवासियों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण के लिए सम्बन्धित विभाग को मौके पर निर्देश दिए गए।

जन आरोग्य योजना के तहत औषधीय पौधों का वितरण किया गया। ब्यूरो द्वारा ग्राम योजना के पोस्टर का विमोचन किया गया था। आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के पैम्पलेट वितरण कर प्रत्येक ग्रामवासीको भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक कर जीवन में कभी रिश्वत नहीं देने का संकल्प दिलाया गया। इस मिटिंग में ब्यूरो के डीआईजी कैलाशचंद्र विश्रोई, सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी चजुर्भुज ढाका, माणकलाव सरपंच कमला सहित कई ग्रामीण उपस्थिति थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026