Doordrishti News Logo

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा विभिन्न मांगों का ज्ञापन

जेएनवीयू के विज्ञान संकाय

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय इकाई के कार्यकर्ताओं ने विज्ञान संकाय की विभिन्न मांगो को लेकर अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें – बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो-झाबर सिंह

इकाई अध्यक्ष शेखर सैन ने बताया कि आज दिए गए ज्ञापन में संकाय के सभी शौचालय की मरमत करने, साफ सफाई करवाने,सभी कक्षा कक्षों की साफ सफाई और मरमत करने,संकाय में पेयजल के लिए नए वाटर कूलर लगाने तथा पुराने वाटर कूलर की साफ सफाई और मरमत करवाने,परीक्षा के समय छात्रों के लिए नि: शुल्क लॉकर की व्यवस्था करने,अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी भाषा में पढ़ाना आदि मांग की गई।

इस दौरान सचिव भानु प्रताप सिंह, गौतम भाटी,कुलदीप सिंह,महावीर सिंह,वीरेन्द्र प्रजापत,मघ सिंह, रणवीर सिंह,प्रथम सारस्वत,आर्यन, कैलाश पटेल,दिलकुश,नितिन, लक्ष्मण पटेल नसीहत कई छात्र उपस्थित थे।