Doordrishti News Logo

एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओ द्वारा छात्र हितों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय में कुलपति उपस्थित नहीं थे तो कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार गोमती शर्मा के सामने उग्र विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस प्रशासन ने मध्यस्थता की।

एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रान्त मंत्री अविनाश खारा ने बताया है कि विश्वविद्यालय में खेलकूद चयन प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धाँधली, छात्राओं के साथ अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार करना,स्पोर्ट्स बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर विकास कपूर ने ऑडिनेस 360 (10)2 का उल्लंघन कर गैर कानूनी तरीके से स्कूल के शारीरिक शिक्षकों को खेल प्रभारी बनाकर जो कृत्य किया है, जिससे विश्वविद्यालय की पूरे प्रदेश में छवि खराब हुई तथा छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है, प्रो विकास कपूर को अविलम्ब बर्खास्त कर किसी अन्य को स्पोटर्स बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाए।

एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव को बदलने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय ने आदेश दिया उसकी पालना की जाए ओर सचिव को तुरन्त बदला जाए। स्पोर्ट्स बोर्ड अध्यक्ष व सचिव द्वारा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है जिसकी शिकायत छात्राओं द्वारा की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान सचिन राजपुरोहित, उर्मित शर्मा, कैलाश प्रजापत, काजल शर्मा, राजवीर बान्ता,अभिमन्यु सारण, हनुमान चौधरी, रविना, विष्णु कंवर, प्रेरणा,महक चौपड़ा,दीपिका, निखिल उपाध्याय,विशाल गौड़,रामुराम चौधरी अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025