परमानंद बालाजी मंदिर में अखंड रामायण पाठ के साथ हुआ अभिषेक

शिव के सावन में अखंड रामायण की गूंज

जोधपुर, शहर के सुभाष नगर स्थित परमानंद बालाजी मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण पाठ के साथ शिव का अभिषेक किया जा रहा है। धर्मप्रेमी सुनीता लड्डा ने बताया कि महंत भागवत नंदन सचिन के सानिध्य में पुजारी शिवम तिवारी द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – युवाओं को माई भारत पोर्टल पर डाक विभाग के साथ इंटर्नशिप का मौका

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ सात रुद्र अभिषेक किए जा रहा है। देश की खुशहाली और शांति के लिए शिव भगवान के सावन मास में अभिषेक किया जा रहा है।