चाय की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर युवक से 78 हजार की धोखाधड़ी
जोधपुर,चाय की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर युवक से 78 हजार की धोखाधड़ी। फूलबाग बेरा मंडोर में रहने वाले एक युवक को चाय की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 78 हजार 400 रु पए की ठगी कर ली गई। शातिर ने टालमटोल जवाब के बाद फ्रेंचाइजी देने से इंकार कर दिया, बदले में बाकी की रकम को हड़प कर गया। इस बारे में पीडि़त ने मंडोर थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है।
यह भी पढ़ें – कलक्टर ने किया औषधि नियंत्रक कार्यालय का निरीक्षण
फूलबाग बेरा मंडोर निवासी विशाल पुत्र नरेंद्र सिंह गहलोत ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसने विज्ञापन के आधार पर 6 फरवरी को एक नंबर पर कॉल किया था। तब सामने वाले शख्स ने खुद को आशुतोष होना बताकर अमृततुलम चाय के फ्रेंचाइजी देने की बात की। इसके लिए विशाल की तरफ से 9 फरवरी से लेकर मार्च के बीच में उसे 2.28 लाख से ज्यादा रुपए दिए गए। इस पर विशाल ने बाद में एक दुकान भी पावटा में किराए पर ले ली। मार्च में समय बीतने के बाद फ्रेंचाइजी नहीं मिलने पर उसने आशुतोष से बात की तो उसने फ्रेंचाइजी देने से इंकार कर दिया। रुपए वापिस मांगने पर उसने 1.50 लाख रुपए फिर से लौटा दिए। मगर 78 हजार 400 रुपए अब तक नहीं लौटाने पर पीडि़त ने मंडोर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया, पुलिस जांच में लगी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews