15वां सिंधु समर कैंप शुरू
1100 बच्चों को 18 विधाओं में मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),15वां सिंधु समर कैंप शुरू।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिंधु महल में 15वां सिंधु समर कैंप पूजा- अर्चना के साथ शुरू हुआ। छती देवी व लेखूमल पारवानी की स्मृति में सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी द्वारा आयोजित इस शिविर में 1100 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बदल सकता है रक्तदान करें-गर्ग
शिविर अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी व उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया कि कैंप में स्केटिंग,योगा,एक्यूप्रेशर,कराटे, सेल्फ डिफेंस,इंग्लिश स्पोकन, एरोबिक्स-जुंबा,सिंधी भाषा, सिंधी नृत्य व व्यंजन,आर्ट एंड क्राफ्ट,आइसक्रीम-फालूदा फ्यूजन डिश,वेस्टर्न डांस, ब्यूटीशियन,एंकरिंग,मेहंदी, सिलाई,लीगल नॉलेज सहित 18 कोर्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कैंप कोऑर्डिनेटर राजकुमार परमानी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारना और उन्हें संस्कृति से जोड़ना है। इस दौरान दीपक मोटवानी,जय कृपलानी,ललित खटवानी,राजू आसवानी,शमा, आशा,पुलकित बाजपेई,राजेश, लता व शेर सिंह आदि ने सेवाएं दीं।
