Doordrishti News Logo

चलती ट्रेन से गिरे युवक की अस्पताल में मौत

जोधपुर,चलती ट्रेन से गिरे युवक की अस्पताल में मौत। शहर के निकट तनावड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। बुरी तरह घायलावस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।

इसे भी पढ़िए – युवती को बहन के घर ले जाकर दो साल तक यौन शोषण,केस दर्ज

मूलत : उत्तरप्रदेश के बलरामपुर स्थित गेंजावा हाल गुलिस्तान कॉलोनी पाल रोड का रहने वाला 41 वर्षीय शकील अहमद पुत्र सगीर अहमद दो दिन पहले उत्तरप्रदेश से ट्रेन में सवार होकर जोधपुर आ रहा था। ट्रेन जब जोधपुर में तनावड़ा पहुंची तब वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।

गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर विवेक विहार पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। उसके भाई अनीस अहमद की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

Related posts:

विवाहित महिलाएं भी सरकारी सेवाओं में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की हक़दार

February 26, 2026

प्रतापगढ़ की एमडी ड्रग से प्रदेश का करोड़पति एमडी ड्रग्स तस्कर बना

February 26, 2026

25 लाख कीमत की 127 ग्राम एमडी पकड़ी,दो बाइक सवार गिरफ्तार

February 26, 2026

ट्रांसफार्मर के बाहर मेटल फेंसिंग को लेकर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

February 26, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में धारा 163 की निषेधाज्ञा लागू

February 26, 2026

घर में मिला 46 किलो डोडा-पोस्त आरोपी गिरफ्तार

February 26, 2026

दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में अभियुक्त को पकड़ा

February 26, 2026

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम

February 26, 2026

सजगतापूर्ण ड्यूटी पर गेटमैन को महाप्रबंधक पुरस्कार

February 26, 2026