प्रतापगढ़ की एमडी ड्रग से प्रदेश का करोड़पति एमडी ड्रग्स तस्कर बना

  • एक करोड़ से खरीदी थी सोने की सिल्ली
  • 13 लाख कैश मिले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रतापगढ़ की एमडी ड्रग से प्रदेश का करोड़पति एमडी ड्रग्स तस्कर बना। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानांतर्गत सेक्टर-11 स्थित एक मकान से 97 ग्राम एमडी ड्रग्स और 995 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार युवक ने कुछ समय पहले ही एक करोड़ रुपए कीमत की 631 ग्राम सोने की सिल्ली खरीदी थी। ड्रग्स तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई मानते हुए इस सोने के साथ ही सूटकेसों में भरे मिले 13 लाख रुपए जब्त किए गए। इसके अलावा लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। आरोपी लंबे समय से अपने मकान से ही एमडी ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ बेच रहा था।

आरोपी ने किया था भागने का प्रयास 
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल ने बताया कि चौहाबो सेक्टर-11 निवासी राकेश के मकान से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना थी। डीएसटी और चौहाबो थाना पुलिस ने बुधवार रात मकान की घेराबंदी कर छापा मारा। आरोपी राकेश ने भागने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में मकान से 97 ग्राम एमडी ड्रग्स और 995 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

अलमारियों में रखे सूटकेसों में 13 लाख रुपए नकद 
अलमारियों में रखे सूटकेसों में 13 लाख रुपए नकद तथा लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण मिले। इसके अलावा 631 ग्राम शुद्ध सोने की एक सिल्ली और पावर बाइक भी बरामद की गई। चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर 97 ग्राम एमडी ड्रग्स,995 ग्राम डोडा पोस्त,631 ग्राम शुद्ध सोना,13 लाख रुपए और पावर बाइक जब्त की। अन्य सोने-चांदी के आभूषणों को संदिग्ध मानते हुए जब्त किया गया है।

25 लाख कीमत की 127 ग्राम एमडी पकड़ी,दो बाइक सवार गिरफ्तार

प्रतापगढ़ से मंगाता था एमडी ड्रग, सात दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया 
जांच में सामने आया कि वह प्रतापगढ़ के एक युवक के माध्यम से एमडी ड्रग्स जोधपुर मंगाता था। उसे भी नामजद किया गया है। आरोपी राकेश को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने पर सात दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार 631 ग्राम शुद्ध सोने की सिल्ली कुछ दिन पहले 99 लाख 99 हजार रुपए में खरीदी गई थी। इस संबंध में सोना खरीद का बिल भी मिला है। इसे ड्रग्स बेचने से अर्जित धन से खरीदा जाना माना गया है।

छापा मारने के बाद भी ड्रग्स खरीदने पहुंचे नशेड़ी
पुलिस ने रात में घर की सघन तलाशी ली। एहतियात के तौर पर देवनगर,शास्त्रीनगर और अन्य थानों की पुलिस भी बुलाई गई थी। मकान को चारों तरफ से घेर लिया गया था। कार्रवाई से अनजान बड़ी संख्या में नशेड़ी पूर्व की भांति ड्रग्स खरीदने पहुंचते रहे,लेकिन पुलिस को देखकर लौट गए।

कई बार छापे मारे,लेकिन खाली हाथ रहे
राकेश लंबे समय से अपने मकान से ड्रग्स बेच रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी भी थी। कई बार दबिश दी गई,लेकिन ड्रग्स बरामद नहीं हुई। संभवत: राकेश को पहले ही कार्रवाई की भनक लग जाती थी और वह ड्रग्स फेंक देता या फ्लश में नष्ट कर देता था।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026