Doordrishti News Logo

आपसी रंजिश में शादी से लौट रहे युवक पर तड़के कातिलाना हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी रंजिश में शादी से लौट रहे युवक पर तड़के कातिलाना हमला। शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार की तडक़े दो दोस्तों पर कुछ लोगों ने चाकू आदि हथियारों से लैस होकर हमला किया। एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे मरा समझ कर आरोपी भाग गए। घटना को लेकर नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी गई है। नामजद हमलावरों की अब तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद अथवा रंजिश का माना रहा है।

खेतानाडी मण्डोर रोड के रहने वाले अदनान पुत्र अकरम ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह गुरुवार की तडक़े 4 से 4.30 बजे के मध्य अपने दोस्त इदरिश के साथ अन्य दोस्त सोहेल जो उदयमन्दिर में रहता है उसकी शादी में होकर आ रहे थे। दोनों जब शाह मसीउल्लाह ईदगाह के पास पहुंचे वहां अपनी गाडी खड़ी कर पैदल घर की तरफ जा रहे थे।

नाना-नानी निवास के पास पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद आफताब, अज्जू,सोहेल उर्फ थोरा,साहिल चौहान,शाहरूख,सईद,वाजिद व उसके साथ अन्य चार-पांच लडक़े और भी थे जो लोग इदरिश को जान से मारने की नीयत से वहां छुपकर बैठे थे। आफताब के पास पिस्टल थी व अन्य लोगों के हाथी में लोहे के सरिये पाइप,चेनरोट के किरें व चाकू थे। इन लोगों ने एक राय होकर हमला बोल दिया। तब इदरिश वहां से अपनी जान बचाकर भागने लगा तब सोहेल चौहान ने इदरीश को पकड़ कर मारने की कोशिश की।

इदरीश वहां से भाग गया। तब कुछ लोग उसके पीछे जान से मारने के लिए भागे और तब आफताब ने मुझ परिवादी को पकड़ लिया और मेरे साथ झगड़ा किया तथा आफतब व अन्य लोगों ने कहा कि इसे जान से खत्म कर दो।

साइबर ठगी: शिकायत पर पुलिस ने 88 हजार कराए होल्ड,61 हजार रिफंड कराए

शाहरूख ने मेरे पेट में चाकू मारा व सोहिल उर्फ थोर ने मेरे पैर पर लोहे के पाइप से मारपीट की। चाकू मारने से मेरा पेट फट गया और खून बाहर आने लग गया तथा में नीचे गिर गया। बाद में आरोपी इदरिश के पीछे भागे मगर वह भाग निकला। परिवादी अदनान ने जैसे तैसे घर पहुंच कर बात बताई। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने प्रकरण में अब आरोपियों की तलाश आरंभ की है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026