मजदूरी के लिए जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर,मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),मजदूरी के लिए जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर,मौत।जोधपुर जैसलमेर हाइवे पर मजदूरी के लिए जा रहे एक युवक को फॉरच्यूनर कार के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पिता की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।राजीव गांधी नगर पुलिस जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – संविदा विद्युत कर्मी की करंट से मौत,मुआवजे की मांग को लेकर परिजन का एम्स मोर्चरी पर धरना
पुलिस ने बताया कि झंवर के रोहिलाखुर्द निवासी कोजू खां पुत्र भीके खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका 30 वर्षीय पुत्र अशरफ खां मजदूरी के लिए केरू जा रहा था। वह बाइक पर था। जब वह नेशनल हाईवे पर पहुंचा तब सोनारों की प्याउ के पास में किसी फॉरच्यूनर कार के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका पुत्र अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया,मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुुपुर्द किया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

