Doordrishti News Logo

ढाबे पर नहाते करंट लगने से युवक की मौत

जोधपुर,ढाबे पर नहाते करंट लगने से युवक की मौत। निकटवर्ती सालावास रोड पर एक ढाबे पर नहाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर दो तीन दिन चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। विवेक विहार पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – आयुर्वेद के भारतीय विशिष्ट उत्पादों के पेटेन्टीकरण पर कार्य हो- राज्यपाल

पुलिस ने बताया कि फलोदी जिले के चाखू थानान्तर्गत उदट निवासी रेवंत राम एवं जेठाराम की तरफ से संयुक्त मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि उनका भाई जस्साराम यहां सालावास रोड स्थित एक ढाबे पर 13 जुलाई को नहा रहा था। तब उसे वहां से निकल रही एक विद्युत लाइन से करंट लग गया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Related posts: