छत की सीढ़ियों पर पैर फिसला, युवक की मौत

जोधपुर,छत की सीढ़ियों पर पैर फिसला, युवक की मौत। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक घर की छत पर सीढिय़ों से गिरने पर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी अब मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज जोधपुर आएंगे

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बालोतरा जिले के गिड़ा थानान्तर्गत खारड़ा भारतसिंह के रहने वाले भंवरराराम पुत्र सुखाराम जाट ने रिपोर्ट दी।इसमेें बताया कि अरिहंत आंचल में रहने वाले उसका भाई भोमाराम घर की छत पर सीढिय़ां चढ़ते पैर फिसलने से अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई।