दो गुटों के बीच झगड़े में गोली लगने से युवक की मौत
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। दो गुटों के बीच झगड़े में गोली लगने से युवक की मौत। फलोदी जिले में देचू थानान्तर्गत जैसलमेर रोड पर मंगलवार की रात को दो गुटों में आपसी विवाद के बाद झगड़ा हो गया। झगड़े में फायरिंग होने से एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें – फर्जी आम मुख्तयारनामा तैयार कर 13 भूखण्डों से करोड़ों का गबन करने वाला गोवा से गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची। फलोदी एसपी पूजा अवाना ने भी मौका निरीक्षण किया। हमलावरों की दस्तयाबी के प्रयास जारी हैं। शव को देचू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार राजमार्ग 125 मेगा हाईवे जोधपुर-जैसलमेर रोड देचू के पास बीती रात दो गुटों के युवकों के बीच विवाद के चलते झगड़ा हो गया। इस दौरान वहां हुई फायरिंग में सगरा निवासी जुंझार सिंह की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी बृजराज सिंह चारण,लोहावट वृत्ताधिकारी संग्राम सिंह भाटी,देचू थानाधिकारी शिव राज सिंह भाटी मय अतिरिक्त पुलिस जाब्ता देचू उपजिला अस्पताल पहुंचा। बताया गया कि पीलवा चौराहा के पास में कल शाम को झगड़ा होने के बाद रात में फिर विवाद हो गया था।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

