Doordrishti News Logo

अवैध हुक्का बार चलाते एक युवक को पकड़ा

जोधपुर,शहर की देवनगर पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। देवनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चलेगी

एएसआई अचलाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात 11 से 1 बजे तक चौहाबो के सेंट्रल एकेडमी रोड स्थित होटल रास कैफे में बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। जिस पर दबिश देकर पुलिस ने धुंधाड़ा के उत्तेसर हाल सेंट्रल एकेडमी रोड स्थित होटल रास कैफे निवासी दिनेश पुत्र प्रेमाराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: