युवक ने भूलवश खाया कीटनाशक, मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),युवक ने भूलवश खाया कीटनाशक,मौत।रातानाडा के गणेशपुरा में रहने वाले एक युवक ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया,मगर वह बाद में चल बसा। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
लड़की का एएनएम में एडमिशन के नाम पर ऐंठे 1.5 लाख
रातानाडा पुलिस ने बताया कि गणेशपुरा रातानाडा निवासी 30 वर्षीय नीतेश पुत्र रमेश ने अपने घर में भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। तब तबीयत बिगडऩे पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके रिश्तेदार चतुर्भुज ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।