Doordrishti News Logo

सड़क पार कर रहे श्रमिक को चार पहिया वाहन ने लिया चपेट में,मौत

जोधपुर,सड़क पार कर रहे श्रमिक को चार पहिया वाहन ने लिया चपेट में,मौत। शहर के पाल रोड स्थित अशोक उद्यान 21 सेक्टर मोड़ पर एक श्रमिक पैदल सड़क पार कर रहा था। तब किसी चार पहिया वाहन के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। घायल श्रमिक को एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – बाइक सवार युवक के पास मिली 24.90 ग्राम एमडी ड्रग

पुलिस ने बताया कि सेनाई लूणी निवासी पोलाराम पुत्र मगनाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई बाबूराम यहां मजदूरी करता था। वह 15 मई को अशोक उद्यान 21 सेक्टर मोड़ पर पैदल सडक़ पार कर रहा था तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में लेकर घायल कर दिया। उसे घायलावस्था में एमजीएच ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: