Doordrishti News Logo

छह माह बीत जाने के बाद भी नियुकित नहीं,अवमानना नोटिस जारी

अगली सुनवाई 26 जुलाई को

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट में सहायक प्रोफेसर(सुपर स्पेशियलिटी) पर नियुक्ति होने के छह माह बीत जाने के बावजूद नियुक्ति नहीं देने को लेकर अवमानना याचिका पेश की गई है।राजस्थान हाइकोर्ट ने अदालती आदेश के बावजूद सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) पद पर नियुक्ति नहीं देने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव,चिकित्सा विभाग शुभ्रा सिंह व रामनिवास मेहता आईएएस, सचिव आरपीएससी सहित अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वरिष्ठ न्यायाधीश दिनेश मेहता की एकल पीठ ने डॉ मोना सूद की अवमानना याचिका पर यह आदेश दिया।

यह भी पढ़ें – 44 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार

अधिवक्ता यशपाल खिलेरी ने बताया कि उदयपुर निवासी याचिकाकर्ता डॉक्टर मोना सूद ने एमबीबीएस, जनरल मेडिसिन में स्नाकोत्तर पीजी डिग्री लेने के बाद एंडोक्रिनोलोजी विशेषज्ञता में सुपर स्पेशलिटी ष्ठरू कोर्स उत्तीर्ण कर रखा है तत्पश्चात याची ने राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) के एक पद के लिए आवेदन मांगे जाने पर आवेदन किया। उक्त सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया के पश्चात याची को प्रतीक्षा सूची में प्रथम स्थान पर चयनित किया गया।

मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थी द्वारा जॉइन नहीं करने पर नियमानुसार याची ही एक मात्र हकदार अभ्यर्थी होने के बावजूद उसे नियुक्ति नही देने पर अधिवक्ता ख़िलेरी के मार्फ़त रिट याचिका पेश की। हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने रिपोर्टेबल निर्णय 01 दिसंबर 2023 से रिट याचिका स्वीकार कर तीन माह के भीतर भीतर सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशलीटी) एंडोक्रिनोलोजी विषय मे नियुक्ति देने के आदेश दिए।

बावजूद निर्धारित समय निकलने के चिकित्सा विभाग ने नियुक्ति के लिए कोई कार्यवाही नहीं की,जिस पर अवमानना याचिका दायर कर रिपोर्टेबल निर्णय की पालना करवाने के लिए गुहार लगाई गई। अवमानना मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई 2024 को होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026