Doordrishti News Logo

पीहर आई महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),पीहर आई महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में मौत। शहर के निकट लूणी तहसील के कालीजाल गांव में अपने पीहर आई एक महिला ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

महिला की शादी को पांच वर्ष से कम ही समय हुआ था। जांच एसडीएस लूणी द्वारा की जा रही है। लूणी पुलिस ने बताया कि काली जाल निवासी बाबूलाल पुत्र गोकुल राम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पीहर आई हुई उसकी बेटी 23 वर्षीय चैनकी पत्नी रूघा राम जाट ने 21 मई को भूलवश घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई।

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की चल संपति कुर्क करने का आदेश

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। लूणी एसडीएम की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को शव सौंपा गया। उसकी शादी को पांच वर्ष से कम ही समय हुआ था। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026