Doordrishti News Logo

पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव

रिपोर्टजेपी गोयल

शेरगढ़, पंचायत समिति शेरगढ़ क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यों का चुनाव द्वितीय चरण में मतदान 29 अगस्त को होगा। जिसके लिए सोमवार को अन्तिम दिन उपखण्ड कार्यालय शेरगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया के समक्ष 36 प्रत्याशियों (भाजपा 13 व कांग्रेस के 11, आरएलपी 4 व निर्दलीय 8) ने नामांकन प्रस्तुत किए। आज अंतिम दिन तक 17 वार्डों के कुल 66 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

शेरगढ़ के नामांकन दाखिल

सोमवार को वार्ड संख्या 12 से सीमा परमार पत्नी नरेश परमार (शेरगढ़) भाजपा, वार्ड संख्या 7 से रमेश कुमार पुत्र अजाराम (रामगढ़) कांग्रेस, वार्ड नम्बर 16 से रूपसिंह पुत्र नारायणसिंह (पदमगढ़) निर्दलीय, वार्ड संख्या 14 से विशनसिंह पुत्र खेतसिंह (भूंगरा) भाजपा, वार्ड संख्या 6 से लुम्बाराम पुत्र हराराम (रामनगर) कांग्रेस, वार्ड संख्या 3 से रूपो देवी पत्नी रामलाल (दासानिया) आरएलपी, वार्ड संख्या 15 से देवाराम पुत्र आदूराम (पदमगढ़) निर्दलीय, वार्ड संख्या 6 से गिरधारीराम पुत्र चेनाराम (रामनगर) भाजपा व दिनेश कुमार पुत्र जेठाराम (रामनगर) भाजपा,

शेरगढ़ के नामांकन दाखिल

इसी प्रकार वार्ड संख्या 13 से गुलाब कंवर पत्नी जालमसिंह (शेरगढ़) भाजपा, वार्ड संख्या 16 से जुगतसिंह पुत्र शैतान सिंह (सोलंकियातला) कांग्रेस, वार्ड संख्या 11 से सोईन्तरा की पूर्व सरपंच सम्पत कंवर पत्नी गोविन्दसिंह भाजपा व भंवर कंवर पत्नी भगवतसिंह (सोईन्तरा) निर्दलीय, वार्ड संख्या 4 से लीला पत्नी लोंगाराम (चतुरपूरा) भाजपा, वार्ड संख्या 5 से लिखमाराम पुत्र भीयाराम (भोमसागर) निर्दलीय, वार्ड संख्या 13 से पारु पत्नी हरीराम लुम्बानसर (आरएलपी) वार्ड संख्या 9 से निवर्तमान उप प्रधान खुमानसिंह पुत्र मालमसिंह (देवीगढ़) भाजपा, वार्ड संख्या 10 से तुलछाराम पुत्र गुमनाराम (देवीगढ़) भाजपा, वार्ड संख्या 11 से राम कंवर पत्नी विक्रमसिंह (सोईन्तरा) कांग्रेस व खुशबू कंवर पत्नी भूपेन्द्रसिंह (सोईन्तरा) कांग्रेस, वार्ड संख्या 16 से सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी आमसिंह पुत्र दलपतसिंह (सोलंकियातला) भाजपा, वार्ड संख्या 1 से पुष्पा कंवर पत्नी धनपतसिंह (सोमेसर) कांग्रेस, वार्ड संख्या 15 से प्रकाशसिंह पुत्र हीराराम (पाबूसर) भाजपा व रणसिंह पुत्र हीराराम (रावतसर) भाजपा, वार्ड संख्या 5 से भोमसिंह पुत्र परबतसिंह (भोमसागर) निर्दलीय, वार्ड संख्या 17 से कमला पत्नी हनुमानाराम (तेना) कांग्रेस, वार्ड संख्या 6 से नरपतराम पुत्र दारूराम (रामनगर) कांग्रेस, वार्ड संख्या 4 से संतोष पत्नी रामूराम (चतुरपुरा) भाजपा, वार्ड संख्या 14 से गंगासिंह पुत्र सांगसिंह (तेना) कांग्रेस, वार्ड संख्या 15 से कुंभाराम पुत्र जुगताराम पदमगढ़ कांग्रेस, वार्ड संख्या 12 से खुशवीर पुत्र नारायणराम (शेरगढ़) कांग्रेस, वार्ड संख्या 7 से ताराचंद पुत्र चुन्नीलाल (रामगढ़) निर्दलीय, वार्ड संख्या 10 से केवलराम पुत्र बाबूराम (देवीगढ़) निर्दलीय, वार्ड संख्या 3 से गुड्डी देवी पत्नी प्रकाश कुमार (दासानिया) निर्दलीय, वार्ड संख्या 15 से जेठाराम पुत्र भंवरलाल (पदमगढ़) आरएलपी व वार्ड संख्या 7 के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी सिहान्दा निवासी लौंकाराम पुत्र तेजाराम भील सबसे अंत में 3:00 बजे का अन्तिम समय पूर्ण होने से 5 मिनट पहले दौड़ते आए व अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

शेरगढ़ के नामांकन दाखिल

नामांकन के अंतिम दिन शेरगढ़ में उपखण्ड व तहसील कार्यालय की चार दिवारी के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। उपखण्ड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया की सतर्कता व थाना अधिकारी देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस की मुस्तैदी की वजह से उपखण्ड व तहसील कार्यालय परिसर में लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं रही। नाम निर्देशन पत्रों की मंगलवार को सवेरे 11:00 बजे से संवीक्षा की जाएगी तथा 18 अगस्त को अपरान्ह 3:00 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे व चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इस दौरान तहसीलदार भारतसिंह राठौड़, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी हेमाराम पटेल, पटवारी राजेन्द्र पालीवाल, देवीलाल, हरिपालसिंह, भाजपा पंचायत समिति संयोजक मदनसिंह राठौड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुलाबसिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जालमसिंह महेचा, भाजपा खिरजां मण्डल अध्यक्ष खुमानसिंह जोधा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शेरगढ़ अध्यक्ष श्रवणसिंह जोधा व ग्रामीण जन मौजूद थे। पंचायत समिति शेरगढ़ के कुल 17 वार्ड हैं इस बार शेरगढ़ में सामान्य जाति का प्रधान चुना जाएगा।

ये भी पढें – जेआईए में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026